आगरा। नाज़िम साहब के इंतकाल की खबर से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए AIMIM के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ताज नगरी आगरा पहुंचे।
मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने नाज़िम साहब के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत के लिए मगफिरत एवं जन्नत में आला मुकाम की दुआ की।
उन्होंने कहा कि किसी अपने का इंतकाल परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण होता है। इस कठिन समय में वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने अल्लाह तआला से दिवंगत की मगफिरत और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता फरमाने की दुआ की।
