बोले- मेरे सहयोगी से जुड़े मामले का असर कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर नहीं पड़ना चाहिए
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने दो अहम पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि उनके सहयोगी से जुड़े कथित कैश और ज्वैलरी मामले की वजह से पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।
हरीश रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके कारण कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कमजोर दिखाई दे। इसी वजह से उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने का फैसला किया है।
रावत का यह ऐलान ऐसे समय हुआ है जब उनके सहयोगी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। रावत ने अपने सहयोगी पर लगाए गए आरोपों पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि उन्हें इन आरोपों पर विश्वास नहीं है।
उन्होंने संकेत दिया कि यदि उनके कार्यकाल से जुड़ी कोई गलती साबित होती है तो वह उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने से पीछे नहीं हटेंगे।
Times of Taj | राजनीतिक ब्यूरो
