अलीगढ़ । AIMIM पार्टी के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने रविवार को अलीगढ़ स्थित प्रसिद्ध दरगाह शाह जमाल पहुंचकर हाजिरी दी और दरगाह की ज़ियारत की।
इस अवसर पर उनके साथ इरफान सैफी, शहर अध्यक्ष, फैज सैफी, शहर उपाध्यक्ष तथा दानिश उस्मानी, सोशल मीडिया प्रभारी यूथ आगरा भी मौजूद रहे। सभी ने दरगाह पर जियारत कर दुआ की।
दरगाह शाह जमाल पहुंचने पर मिर्जा मुकर्रम बेग एवं उनके साथियों ने धार्मिक स्थल की जियारत की और देश में अमन-ओ-अमान, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ की।
इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात हुई। मिर्जा मुकर्रम बेग ने कहा कि सूफी संतों की दरगाहें हमेशा से आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देती रही हैं।
दरगाह पर हाजिरी के दौरान मौजूद लोगों ने भी आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट: Times of Taj
