अधिकारियों और अभियंताओं के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, प्राधिकरण के सभी अनुभागों का किया निरीक्षण
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार, आईएएस ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और प्राधिकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।
बैठक के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों, उनकी प्रगति तथा संबंधित विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं अभियंताओं से कार्यों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद नवागत उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अनुभागों में चल रहे कार्यों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई।
Times of Taj | आगरा
