यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कुंवर नादिर शाह ने कहा – 2027 में जनता बनाएगी समाजवादी पार्टी की सरकार
रिपोर्टर – तौफीक फारूकी ग्रेटर नोएडा
गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार शाम दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने की। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन रहे।

रामजी लाल सुमन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया। उन्होंने पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। सुमन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान में बदलाव कर लोगों के अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
सुमन ने बताया कि 15 नवंबर को आगरा में दलित महासम्मेलन होगा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित विरोधी सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बाबा साहब की 145 से ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि सपा सामाजिक न्याय और आरक्षण के अधिकार के लिए संघर्ष करती रहेगी।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी कुंवर नादिर शाह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। सपा सरकार में ही युवाओं, किसानों और गरीबों का भला हुआ है।
कुंवर नादिर शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके
बैठक में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, विनोद लोहिया, एडवोकेट विक्रम टाइगर, लाल सिंह गौतम, मुकेश वाल्मीकि, कपिल ननका सैफी, हरवीर प्रधान, मिंटी खारी, जगबीर नंबरदार, रामसरन नागर एडवोकेट, अवनीश भाटी, विकास भनौता, कुलदीप भाटी, अकबर खान, शशि यादव, कुंवर नादिर, दिगंबर गौतम, महेश जाटव, गौरा जाटव, देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, विकास जतन, बबलू चौहान, हैप्पी पंडित, लखन जाटव, हरपाल सिंह, राज राठी, शिमला सागर, लोकेश भाटी, जय सिंह चंदेल, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, गुड्डू चौधरी, यूनुस प्रधान, अनिल नागर, सतीश गौतम, आकाश राणा, देवेंद्र भाटी, संजीव नागर, रविन्द्र गौतम, अमन भाटी, मोहित गौतम, चंकी गौतम, राहुल मेहरा, संजय खान, सोनू कुमार, अब्दुल हमीद, रामसहेली, बालेश्वर वाल्मीकि, योगेश गौतम, सुमित नागर, शेर सिंह जाटव, आजाद नागर, गीता देवी, मीना और सुजीत जीनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
