राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल होने का लिया संकल्प
लखनऊ, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर छात्र नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. मदन मोहन शर्मा ने आज लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि वे राहुल गांधी जी के विचारों एवं उनके लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी जी एवं राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई।डॉ.मदन मोहन शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान आगरा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ‘मीनू’, इतना आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य क्षेत्र के राहुल राज मौजूद रहे।
डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन को आगरा सहित उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक,युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर वे आगे भी सक्रिय रहेंगे।
