आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाओं में हिंदी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.वी. शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। इसके बाद भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई।
अतिथियों का स्वागत ममता पचौरी एवं आरती शर्मा ने किया। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में महासभा द्वारा सितंबर माह में विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में हिंदी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाता है।
इस अवसर पर हिंदी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने पर मिष्ठी गौड़, वैष्णवी शर्मा, आयुष्वी गौतम, चाणक्य गोस्वामी, पर्व जैन, मौलिक सिंघल, अंश त्रिपाठी, आराध्या गोयल, प्रिंसी, चहक अग्रवाल, कार्तिक चौधरी, मनीषा गोयल, आरुष भारद्वाज, आर्यन गोयल, अदिति शर्मा, अरुनि भार्गव, अलौकिक कौशिक एवं यशवी शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए पूनम माहेश्वरी, अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, शिल्पी गुप्ता एवं कृतिका गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
अति विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि भाषा अपना स्थान स्वयं बना लेती है, जिस प्रकार नदियां अपना रास्ता स्वयं बनाती हैं। मुख्य अतिथि डॉ. डी.वी. शर्मा ने कहा कि बदलते परिवेश में हिंदी की परिभाषा भी बदली है और सरकार को हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक को प्रजातांत्रिक एवं मनोवैज्ञानिक होना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. मधु भारद्वाज, दीप्ति भार्गव, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, विजया तिवारी, किरण शर्मा, डॉ. अरुणा भार्गव, अनुपम चतुर्वेदी, रेखा तिवारी, राजकुमारी पाराशर, आरती शर्मा, अर्चना पाठक, अनीता शर्मा, पूजा भारद्वाज, अरुण कुमार सारस्वत, प्रवीण कटारा, अभिषेक दीक्षित, शाहतोष गौतम, डॉ. आभा चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वंदना तिवारी ने किया।
