हैदराबाद। आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एकता सम्मेलन में असदुद्दीन ओवैसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक श्री सी.वी. आनंद सहित कई विधायक और प्रतिष्ठित सामाजिक हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
एकता सम्मेलन का आयोजन ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय नाज़िम मौलाना डॉ. नज़ीरुद्दीन नक्शबंदी तथा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रियाज़ुद्दीन नक्शबंदी की ओर से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन में सामाजिक एवं सामुदायिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहेगी।
