इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इसके साथ ही सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पार्टी के लिए किए गए योगदान की सराहना भी की गई है।
वीरेंद्र चौधरी बने कांग्रेस विधायक दल के नेता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के साथ कांग्रेस विधायक दल में भी परिवर्तन किया गया है। प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

नई जिम्मेदारियां एक नज़र में
प्रदेश अध्यक्ष: आराधना मिश्रा ‘मोना’
कार्यकारी अध्यक्ष: इमरान मसूद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंद्र निषाद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: आलोक प्रसाद
कांग्रेस विधायक दल के नेता: चौधरी वीरेंद्र सिंह
कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
