यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर 2026। बहराइच नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खान समेत उत्तर प्रदेश के कई नेताओं और उनके समर्थकों ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, हाजी रेहान खान के नेतृत्व में बहराइच से बड़ी संख्या में स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें इरशाद अहमद, सज्जन अहमद, विशाल कुमार, सुनील कुमार और पूर्व सभासद अनीस खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इसी कार्यक्रम में मथुरा के वरिष्ठ नेता रामवीर चौधरी (फालेन) भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ धनराज अत्री, योगेंद्र सिंह, तेजराम, धर्मवीर प्रधान और महेंद्र सिंह प्रधान समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस की ओर से नवागत नेताओं और उनके समर्थकों का स्वागत किया गया। पार्टी की ओर से कहा गया कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नेताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हाजी रेहान खान समेत कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं को अयाज़ खान अच्छू ने नई राजनीतिक पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Times of Taj का उद्देश्य महत्वपूर्ण समाचारों को तथ्यात्मक, जिम्मेदार और संतुलित तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है।
