आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित ग्राम बिजहमई में संचालित युवान एग्रो फार्म एंड गोट रिसर्च इंस्टीट्यूट में शनिवार को शासन एवं प्रशासन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन हुआ। इस दौरान स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री मनोज कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री मुकेश कुमार मेश्राम तथा IAS अधिकारी एवं जिलाधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनीष बंसल ने फार्म की आधुनिक पशुपालन व्यवस्था एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान विशेष रूप से श्री मनोज कुमार सिंह ने बकरी पालन की व्यवस्थाओं में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने फार्म में बकरियों के रखरखाव, उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों के संबंध में फार्म संचालक श्री डी.के. सिंह से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
श्री मनोज कुमार सिंह ने बकरियों के लिए बनाए गए आधुनिक शेड का निरीक्षण करते हुए वहां के तापमान नियंत्रण एवं मौसम के अनुकूल रखरखाव की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि गर्मी, सर्दी और बदलते मौसम के दौरान बकरियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए फार्म में किस प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बकरियों के लिए Grazing (चराई) की सुविधा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पूछा कि क्या फार्म में बकरियों को खुले क्षेत्र में चरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है और उनके खान-पान एवं प्राकृतिक चराई की व्यवस्था किस प्रकार संचालित होती है।
इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी फार्म की आधुनिक पशुपालन सुविधाओं एवं प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन किया और वहां संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के समापन पर फार्म संचालक श्री डी.के. सिंह ने तीनों विशिष्ट अतिथियों को Token of Appreciation प्रदान कर सम्मानित किया।
