आगरा, “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के अंतर्गत आगरा पुलिस ने जर्मनी के पर्यटकों का ताजमहल के पश्चिमी द्वार पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पहल का संचालन पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में किया गया, जिसका नेतृत्व एसीपी ताज सुरक्षा ने किया और पर्यवेक्षण थाना ताज सुरक्षा के प्रभारी निरीक्षक द्वारा किया गया।
ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने पर्यटकों के लिए सुरक्षित और मित्रवत वातावरण सुनिश्चित किया और उन्हें इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने भारतीय परंपराओं “अतिथि देवो भव:” और “वसुधैव कुटुंबकम” के अनुरूप पर्यटकों के साथ दोस्ताना संवाद स्थापित किया।
पर्यटकों ने भारतीय आतिथ्य भावना की प्रशंसा की और पुलिस की मित्रवत एवं पेशेवर भूमिका को सराहा।
पुलिस टीम में शामिल:
-
उप निरीक्षक शुभम वर्मा
-
आरक्षी आशु
-
महिला आरक्षी रीटू
यह पहल आगरा पुलिस की अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सुरक्षा और स्वागत सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और शहर को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करती है।
#ताजमहल #आगरा_पुलिस #TouristDelight #जर्मनी_पर्यटक #आगरा_समाचार #भारत_पर्यटन #OperationTouristDelight #TimesOfTaj #अतिथि_देवो_भव #भारतीय_आतिथ्य

