आगरा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छिपी टोला, रकाबगंज में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 25 शैय्या, नगर आगरा की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 78 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, सुबह जल्दी उठने, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने और आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही कमजोरी, खून की कमी और याददाश्त बेहतर रखने के लिए उचित आहार एवं औषधियों की जानकारी दी गई।

योग प्रशिक्षक लोकेंद्र कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को आवश्यक योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ आरती गुप्ता, कृतिका सारस्वत, नरेश चंद्र और सवाई सिंह का सहयोग रहा।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
— Times of Taj
