आगरा। ताजमहल घूमने आई डेनमार्क की 80 वर्षीय महिला पर्यटक ग्रॉसपोल करेन अपने ग्रुप से बिछड़ जाने के बाद बेहद परेशान हो गईं। ताजमहल परिसर में भ्रमण के दौरान रास्ता भटकने पर उन्होंने तुरंत पश्चिमी द्वार पर मौजूद क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देश पर, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने रेडियो अनाउंसमेंट, सीसीटीवी फुटेज और आरटी सेट प्रसारण के माध्यम से खोज शुरू की।
महिला पर्यटक के फ़ोन नंबर पर लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, हालांकि नेटवर्क समस्या के कारण बातचीत नहीं हो सकी।

क्विक रेस्पॉन्स टीम के जवानों ने तत्काल खोज अभियान चलाया और सिर्फ 30 मिनट के भीतर पुलिस ने वृद्ध पर्यटक को ढूंढकर उनके पति से सफलतापूर्वक मिलवा दिया।
पति अपनी पत्नी को देखकर भावुक हो उठे और दंपत्ति ने आगरा पुलिस की त्वरित और संवेदनशील सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
खोज अभियान में शामिल पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा
-
आरक्षी दुर्गेश
-
महिला आरक्षी प्रीति

