ग्रेटर नोएडा। दादरी के बिसाहड़ा गांव में वर्ष 2015 में हुए चर्चित अखलाक मॉब लिंचिंग केस में उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से ग्रेटर नोएडा जिला अदालत में अर्जी दाखिल की गई है।
जानकारी के अनुसार, अदालत में दाखिल इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की गई है।
सरकारी पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (ADGC) भाग सिंह भाटी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों पर दर्ज केस वापस लेने का सरकारी पत्र अदालत को प्राप्त हो चुका है।
2015 का मामला फिर सुर्खियों में
गौरतलब है कि सितंबर 2015 में बिसाहड़ा गांव में अखलाक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तत्कालीन समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक चर्चा में रही थी।
अब मुकदमा वापसी की प्रक्रिया शुरू होने से यह केस एक बार फिर राजनीतिक, कानूनी और सामाजिक बहस के केंद्र में आ गया है।
सरकारी कदम पर अदालत की अगली सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
#DadriCase
#AkhlaqLynching
#BisahdaVillage
#MobLynchingCase
#UPGovernment
#CaseWithdrawal
#GreaterNoidaNews
#TimesOfTaj
#UPBreakingNews
#LegalUpdates
#CourtHearing
#2015LynchingCase

