विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्त को नई दिल्ली के आईआईसी में गाज़ीपुर के ग्राम उसिया के शैक्षिक, गाँव विकास एवं सामाजिक विकास पर मंथन
उसिया जंक्शन: विकसित भारत के लिए शिक्षा आंदोलन की पहल, आत्मनिर्भर उसिया का संकल्प
नई दिल्ली। ग्राम पंचायत उसिया, जनपद गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक उत्थान और शैक्षिक सशक्तीकरण की दिशा में एक व्यापक शिक्षा आंदोलन शुरू करने की पहल की गई। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस विचार-विमर्श की अध्यक्षता यूजीसी के पुूर्व सदस्य प्रो . एम. एम. अंसारी ने की। इस अवसर पर एडवोकेट नौशाद खान, नदीम वारिस खान और प्रो. जसीम मोहम्मद सहित उसिया के विकास के प्रति प्रतिबद्ध लोगों ने शिक्षा को परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बनाने पर जोर दिया।
विकसित भारत 2047 लक्ष्य प्राप्त के अभियान का उद्देश्य गाँव के प्रत्येक बच्चे, युवा, महिला और जरूरतमंद व्यक्ति तक शिक्षा एवं गाँव विकास के अवसर पहुँचाना है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में नामांकन और नियमित उपस्थिति, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता, अवॉर्ड वितरण, डिजिटल शिक्षा, पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास तथा महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस उसिया जंक्शन पहल के माध्यम से ग्रामीण शिक्षकों, किसानों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, प्रवासी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाने का लक्ष्य है। अभियान का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि जागरूक, कुशल और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।
हर घर शिक्षा, हर बच्चे को अवसर, हर युवा को दिशा और हर परिवार को प्रगति’ के संकल्प के साथ यह पहल गाँव उसिया को आत्मनिर्भर एवं विकसित गाँव बनाने और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बनने की आकांक्षा रखती है।
