संवाद।। विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा-बबेरू मार्ग पर मुरवल गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के विरोध में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इन गड्ढों में पेड़ लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

ग्रामीण लंबे समय से सड़क की खराब हालत से परेशान हैं। उनके अनुसार, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई लोग घायल हो जाते हैं और वाहन पलट जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क गड्ढा मुक्त करने के निर्देशों का हवाला देते हुए विभाग की लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क का कई बार रखरखाव कराया गया है, लेकिन ग्रामीण बार-बार पानी छोड़ देते हैं, जिससे सड़क फिर से खराब हो जाती है। अब इस स्थान पर सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

