प्रयागराज ,परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पहले 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

शिक्षकों की SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में लगी ड्यूटी के चलते यह निर्णय लिया गया।
नई तिथि के अनुसार अब परीक्षाएं 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होंगी। शिक्षकों और छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा की नई तिथियों के अनुसार तैयारी और योजना बनाएं।

