शोएब कादरी | एटा।
एटा जनपद के प्रसिद्ध कस्बा मारहरा स्थित खानकाह-ए-बरकातिया में जारी 101वें उर्स-ए-कासमी की पहली महफिल का आगाज अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। महफिल में जामिया अहसनुल बरकात के छात्रों ने नातिया कलाम और तकरीर पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद एजाज ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से की। इसके बाद मोहम्मद जिया ने तकरीर पेश की, जबकि मोहम्मद अकरम ने नात-ए-पाक का नजराना पेश किया। बाहर से आए मौलाना और कारी हजरात ने भी अपनी तकरीरों और नातिया कलाम के जरिए उपस्थित लोगों को लाभान्वित किया।
महफिल को खिताब करते हुए खानकाह-ए-बरकातिया के सज्जादानशीन सैयद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि हर इंसान को अपने माता-पिता का सम्मान और अदब करना चाहिए। माता-पिता की इज्जत करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नमाज की पाबंदी करने की भी अपील की।
कार्यक्रम का संचालन कारी इरफान बरकाती ने किया। इस मौके पर जामिया के प्रिंसिपल मौलाना इरफान, मौलाना असलम बरकाती, कारी सदरुद्दीन, कारी यूनुस, कारी कौसर, मौलाना शादाब सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद और अन्य लोग मौजूद रहे।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
