इस्लामिक सेंटर- पारदर्शी बुकिंग व्यवस्था, राजनीतिक निष्पक्षता, शैक्षिक उत्कृष्टता और ऐतिहासिक इस्लामी शिक्षण संस्थानों के सम्मान के लिए दिए सुझाव
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आजीवन सदस्य प्रो. जसीम मोहम्मद ने केंद्र की संस्थागत कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावशाली और व्यावसायिक बनाने के साथ-साथ उसकी शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं।
वार्षिक आम सभा 2025–26 के आयोजन में समय सीमा के भीतर अपने कुछ विचार रखें और उसके बाद अध्यक्ष श्री सलमान ख़ुर्शीद को लिखे पत्र में, प्रो अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री अबुजर खान को इस्लामिक कल्चरल सेंटर का नया सचिव नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी। पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने डॉक्टर ख़्वाजा शाहिद एवं शाहिद अली खान जी के कार्यों का प्रशंसा भी किया।
जसीम मोहम्मद ने सुझाव दिया कि इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर एक पारदर्शी एवं व्यवस्थित हॉल और हॉस्टल बुकिंग प्रणाली लागू की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र की स्वतंत्र, निष्पक्ष और गैर-राजनीतिक संस्थागत पहचान बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि इसका उपयोग किसी राजनीतिक दल के चुनावी या पक्षपातपूर्ण उद्देश्यों के लिए नहीं होना चाहिए।
उन्होंने संस्थागत बैठकों को सप्ताहांत में आयोजित करने, विकसित भारत 2047, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, संवैधानिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में मुस्लिम समाज के योगदान जैसे विषयों पर नियमित शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया। उनकी प्रमुख सिफारिशों में ऐतिहासिक मस्जिदों, मदरसों और लंबे समय से शैक्षिक एवं सामाजिक सेवाएं प्रदान कर रहे संस्थानों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक ‘इंडियन इस्लामिक लेगेसी एक्सीलेंस अवॉर्ड’ शुरू करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय मुस्लिम प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए ‘इंडियन मुस्लिम डायस्पोरा एक्सीलेंस अवॉर्ड’, अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सहयोग और वैश्विक स्तर पर संस्थागत संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रो. जसीम मोहम्मद ने केंद्र के लिए स्पष्ट लक्ष्यों, समय-सीमा और जिम्मेदारियों के साथ वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रत्येक वार्षिक आम सभा में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर बौद्धिक विमर्श, शैक्षिक उन्नति, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकता है।
