असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को सुनने के लिए लोगों से की अपील, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
आगरा। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आगरा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के शामिल होने के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शाहगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शाहगंज के लोगों से मुलाकात कर 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की। उन्होंने ‘चलो लखनऊ, चलो लखनऊ’ का नारा देते हुए लोगों को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के कार्यक्रम की जानकारी दी और अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
दोनों दलों के पदाधिकारियों ने संभाली जनसंपर्क की जिम्मेदारी
जनसंपर्क अभियान में AIMIM के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं मंडल प्रभारी राजू अंसारी, दक्षिण विधानसभा प्रभारी एवं महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साबिर खान, महानगर संयोजक समद अंसारी और आगरा संयोजक राहुल बौद्ध शामिल रहे।
इसके अलावा महानगर प्रमुख महासचिव बिलाल खान, महानगर महासचिव मोहम्मद मुज्जलिम, मोहम्मद सलीम, सोहेल खान, महानगर उपाध्यक्ष इरफान खान, रशीद खान, महानगर कोषाध्यक्ष, दक्षिण संयोजक जगमोहन जी और सेक्टर संयोजक जय किशन सहित दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के विचार सुनने की अपील की।
डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजकों एवं उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
TIMES OF TAJ
