गुरुद्वारा गुरु का ताल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे सरदार परविंदर सिंह, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया आश्वासन
आगरा। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह
के प्रथम आगरा आगमन पर सिख समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बंटी ग्रोवर महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत भाजपा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरदार परविंदर सिंह ने सिख समाज के लोगों से संवाद करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सम्मान, धार्मिक विरासत और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिख समाज को विशेष सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री आवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश, वीर बाल दिवस का आयोजन तथा विद्यालयों के पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं और चारों साहिबजादों का इतिहास शामिल करना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस पर प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा गुरु का ताल के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत धनराशि पर आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री को समाज की ओर से धन्यवाद पत्र भेजने और सामूहिक रूप से मुलाकात कर उनका आभार जताने की बात कही गई।
इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण सुविधाओं की जानकारी समाज के जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचने का मुद्दा भी उठाया। इस पर सरदार परविंदर सिंह ने आश्वासन दिया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित कर योजनाओं की जानकारी वाली पुस्तिकाएं छपवाई जाएंगी और सभी गुरुद्वारों में वितरित कराई जाएंगी, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, ओबीसी एवं एससी प्रमाण पत्रों से संबंधित समस्याओं पर भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
सरदार परविंदर सिंह
ने समाज में एकता और आपसी भाईचाराl बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आपसी मतभेदों को बातचीत और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख समाज के अधिकारों और उचित मांगों को लेकर वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम में आगरा के प्रमुख मुद्दे के रूप में गुरुद्वारा गुरु का तालl में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग उठाई गई। सरदार परमिंदर सिंह ने कहा कि गुरु का ताल ब्रज क्षेत्र में सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है। संत-महात्माओं और सिख संगत की लंबे समय से यहां मेडिकल कॉलेज अथवा मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपलब्ध भूमि परl अल्पसंख्यक दर्जे वाली मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, जिससे सिख समाज सहित आम जनता को भी लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक बंटी ग्रोवर ने समाज की एकजुटता और विकास के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए सरदार परविंदर सिंह
का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने समाज के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की उम्मीद जताई।
गुरुद्वारा गुरु के ताल जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया जी ने इनको गुरु घर सरोपा देकर सम्मानित किया उसके बाद कंवल दीप सिंह, वीर महेन्द्र पाल सिंह, दलजीत सिंह सेतिया, रमन साहनी ,बलजिन्दर सिंह ,मनमोहन सिंह, परमात्मा सिंह, परमजीत सिंह मक्कर,राणा रंजीत सिंह, सतपाल सिंह बत्रा, परमजीत सिंह सरना, परमिंदर सिंह ग्रोवर, गिन्नी कौर,राजदीप सिंह ,सन्नी अरोरा, लकी सेतिया, भूपेंद्र सिंह ,त्रिलोचन अरोरा, सन्नी पुरी, मनमोहन सिंह ,मयंक मखीजा आदि उपस्थित रहे
