आगरा: पश्चिम बंगाल के 24 दक्षिण परगना जिले से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह में से 75 वर्षीय जावा मंडल ताजमहल देखकर बाहर निकलते समय पश्चिमी गेट के निकास द्वार के पास अधिक भीड़ होने के कारण अपने समूह से बिछड़ गई।
ग्रुप के साथी महिला को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद ग्रुप के इंचार्ज अमित वैद ने सूचना थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट मैसेज के माध्यम से तत्काल खोज अभियान शुरू किया। लगभग 30 मिनट के भीतर महिला को पश्चिमी पार्किंग से खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया।
महिला के सुरक्षित मिलने पर समूह के सदस्यों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में पुलिस टीम के सदस्य थे: उप निरीक्षक शिवराज सिंह, आरक्षी अनुराग द्विवेदी और महिला आरक्षी गुड्डी कुशवाहा।
#TajMahal #AgraPolice #TouristSafety #QuickResponseTeam #LostTouristFound #SafetyFirst #AgraNews #TajSecurity #VisitorSafety #TourismUpdate #PublicSafety #AgraTourism #PoliceAction #HappyEnding #TouristRescue

