आगरा। ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। रूस से आई एक महिला पर्यटक अपनी साड़ी ढीली होने के कारण असहज महसूस कर रही थीं।
इस स्थिति को देखते हुए महिला आरक्षी प्रीति ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पर्यटक की साड़ी ठीक से पहनाने में सहायता की। महिला पर्यटक ने इस सहयोगपूर्ण और संवेदनशील पहल की खुले दिल से प्रशंसा की और ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह घटना “फ्रेंडली पुलिसिंग” और “टूरिस्ट हेल्प इनिशिएटिव” की सच्ची झलक पेश करती है। ताज सुरक्षा पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स दल की यह पहल न केवल सुरक्षा, बल्कि सहानुभूति और मानवता का संदेश भी देती है।
~ क्विक रिस्पॉन्स दल, पश्चिमी प्रवेश द्वार, थाना ताज सुरक्षा

