आगरा: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा परिसर में 12 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों और कंपनियों द्वारा 800 से अधिक पदों पर साक्षात्कार और परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए होगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और रिक्तियों का विवरण सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है।

