आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व एवं थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत त्वरित प्रतिक्रिया दल ने गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं और महिलाओं का ताजमहल पर स्वागत किया।
ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने उन्हें सुरक्षित और सुखद वातावरण में ताजमहल भ्रमण कराते हुए महिला सशक्तिकरण और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की।
पुलिस टीम:
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी अनिल
-
महिला आरक्षी प्रीति
यह पहल महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने एवं उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

