
आगरा। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहीद नगर और विभव नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में भव्य दीवान आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कीर्तन की हाजरी में रागी भाई हरजिंदर सिंह और बीबी कश्लीन कौर ने मधुर शबद‑कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया। ज्ञानी मंसा सिंह द्वारा गुरु के आगे सरबत के भले की अरदास और अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरेंदर ओबरोय, इंदरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, सुरेंद्र सिंह लवली, हरजीत सिंह भसीन, सुरेंद्र सिंह लाड़ी, हरजिंदर सिंह, रिंकू वीर और प्रमोद अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

