एलन शार्प 7 दिसंबर को — स्कॉलरशिप में 90% तक छूट और कैश रिवार्ड का अवसर
आगरा। देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब आगरा में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है।
इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, फतेहाबाद रोड पर आयोजित भव्य समारोह और प्रेस वार्ता में की गई।
इस अवसर पर एलन के वाइस प्रेसीडेंट पंकज अग्रवाल, एलन उत्तर प्रदेश के एकेडमिक हेड विनोद शर्मा, एलन एलुमिनाई, स्थानीय स्कूल प्रिंसिपल्स और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एलन आगरा सेंटर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
“अब एलन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आगरा के छात्रों तक” — पंकज अग्रवाल
एलन के वाइस प्रेसीडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया,
“एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य उन छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है जो किसी भी कारणवश एलन के मुख्य सेंटर्स तक नहीं पहुँच पाते। आगरा जैसे जागरूक शहर में अब एलन बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करेगा।”
उन्होंने बताया कि एलन आगरा एडमिशन ऑफिस आगरा-मथुरा रोड, सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सामने, सूरज भान की बगीची, 43/499, भूतल एवं प्रथम तल पर स्थित होगा।
7 दिसंबर को एलन शार्प – डबल स्कॉलरशिप का मौका
एलन ने घोषणा की कि एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं।
प्रारंभिक बैचों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दोहरी स्कॉलरशिप दी जाएगी —
1️⃣ पुरानी फीस पर एडमिशन का लाभ
2️⃣ “एलन शार्प” परीक्षा (7 दिसंबर) में प्रदर्शन के आधार पर एलन फीस में 90% तक स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड
एलन आगरा में कक्षा 8 से 12 एवं 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए कोर्सेज शुरू होंगे, जिनमें JEE Main, JEE Advanced, NEET-UG, Olympiad और PNCF (Pre-Nurture & Career Foundation) प्रोग्राम शामिल हैं।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा. लि. — उत्कृष्टता की परंपरा
1988 में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा. लि. आज भारत के 24 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 72 शहरों में स्टडी सेंटर्स संचालित कर रहा है, जबकि 7 देशों में इसकी उपस्थिति है।
संस्थान के पास 300 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 400 से अधिक टेस्ट सेंटर्स हैं।
अब तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एलन से मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
पिछले 16 वर्षों में एलन के 27 विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में ऑल इंडिया रैंक–1 हासिल की है — जो उत्कृष्टता का प्रमाण है।
#AllenCareerInstitute #AllenAgra #AllenSHARP #ScholarshipExam #NEETPreparation #JEEPreparation #AgraNews #TimesOfTAJ #CareerWithAllen #EngineeringDreams #MedicalAspirants #AllenSuccess #EducationInAgra

