6 नवंबर 2025 को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बारसोई प्रखंड के धट्टा मैदान में कॉमरेड महबूब आलम के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा का संचालन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया। इस अवसर पर न्याय योद्धा अयाज़ खान आच्छू ने कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकार और न्याय की मांग की लड़ाई है। उन्होंने जनता से महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एकजुट होकर काम करने की अपील की

इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने संबोधन में बिहार में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना जरूरी है ताकि गरीब, दलित, मल्लाह और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
अयाज़ खान आच्छू ने हमारे संवाददाता को बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी न केवल सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और विश्वास को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष होने के नाते, वे हर वर्ग के साथ न्याय और समानता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व और विश्वास ने लाखों लोगों के दिलों को जोड़ा है और आने वाले बदलाव की उम्मीद जगाई है।
#MehnatAurVishwas #ImranPratapgarhi #AlpsankhyakKaSath #Mahagathbandhan #BiharElection2025

