मुंबई,। बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की सुरीली आवाज भारतीय सिनेमा की पहचान है और यह आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी।
https://x.com/iamsrk/status/2043275949765271865?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2043275949765271865%7Ctwgr%5Eeb4f500deb0ec87febfd3089151251793d4c957d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-asha-bhosle-death-news-live-update-singer-last-rites-held-at-mumbai-on-monday-lb-30000407.html
शाहरुख खान ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले न केवल एक महान गायिका थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं। उनके गीतों ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है और उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।
गौरतलब है कि Asha Bhosle ने अपनी बहन Lata Mangeshkar की छाया से बाहर निकलकर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और विभिन्न भाषाओं में अपनी गायकी का लोहा मनवाया।
उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। संगीत प्रेमियों के दिलों में उनकी यादें और उनकी मधुर आवाज हमेशा जिंदा रहेंगी।

