बिहार विधानसभा चुनाव में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और अल्पसंख्यक अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बिहार शरीफ के हर बूथ पर सक्रिय संपर्क अभियान चलाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संवाद किया, ताकि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बहुल और दलित आबादी वाले क्षेत्र हैं, साथ ही कुछ क्षेत्र यादव बहुल्य हैं। बशीर उल हक रॉकी ने यह ध्यान रखते हुए सभी प्रमुख बूथों – जैसे बद्री खानका, गदपर मोड, तलाव राहुई, कागजी मोहल्ला बड़ी दरगाह, भैसासुर, थावे मोहल्ला, गगन दीवान, चोटी सीखना, बड़ी सीखना, छज्जू मोहल्ला, एत्मादपुर नया टोला , सोढ़ी मसाला भीगा आदि का दौरा किया। हर बूथ पर उन्होंने स्थानीय मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं, उनकी समस्याओं को सुना और पार्टी के विजन व कार्यक्रमों से अवगत कराया।

रॉकी ने कहा, “बिहार शरीफ में हर समुदाय – मुस्लिम, दलित और यादव – के मतदाताओं तक हमारी पहुंच बहुत महत्वपूर्ण थी। हमारी प्राथमिकता यह रही कि सभी बूथों पर जनता से संवाद करें और उन्हें कांग्रेस के कार्यक्रम और एजेंडा से अवगत कराएँ। जनता के विश्वास को निराश न करना हमारी जिम्मेदारी है।”
उनके इस समर्पित प्रयास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बना रहा, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं मजबूत हुईं।

