मुंबई। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली। अभिनेता लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
इंडिया टुडे से बातचीत में उनके मैनेजर ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की। सतीश शाह की मौत की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे माहौल में मातम छा गया।
अभिनेता का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है।
सतीश शाह ने टीवी और फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं और उनका योगदान इंडस्ट्री में हमेशा याद रखा जाएगा।

