लखनऊ/पटना:उत्तर प्रदेश में काम कर रहे बिहार के मतदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने आदेश जारी किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे सभी कर्मियों को वेतन सहित अवकाश दिया जाएगा ताकि वे अपने गृह जनपद जाकर मतदान कर सकें।
सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 6 और 11 नवंबर 2025 को बिहार में मतदान होने वाले क्षेत्रों के अनुसार संबंधित मतदाताओं को अवकाश प्रदान किया जाएगा।
यह सुविधा मुख्य रूप से सीमावर्ती जिलों — बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, सोनभद्र आदि में कार्यरत बिहार मूल के कर्मचारियों के लिए लागू होगी।
आदेश में कहा गया है कि “लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह निर्णय लिया गया है।”

