संवाद – विनोद मिश्रा
बांदा। सावधानी हुटी और दुर्घटना घटी।इस सबक की अनदेखी काल बन जाती है। बुधवार शाम को तिंदवारी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय बालेंद्र पुत्र श्रीकेशन सिंह के रूप में हुई है, जो मवई के रहने वाले थे। बालेंद्र की हालत उपचार के दौरान बिगड़ गई और रात में उनकी मौत हो गई।
घायलों में मोहित पुत्र हरिश्चंद्र और धीरज पुत्र मूलचंद (दोनों जसपुरा) और रंजन पुत्र मुन्नी लाल तिवारी मवई का रहने वाला हैं।
सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

