नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
बोर्ड ने यह फाइनल डेटशीट टेंटेटिव एग्जाम डेट्स के कुछ दिनों बाद जारी की है। शुरुआती टेंटेटिव डेटशीट 24 सितंबर 2025 को विद्यार्थियों के लिए घोषित की गई थी।
छात्र अब अपनी तैयारी के अनुसार फाइनल शेड्यूल के अनुसार योजना बना सकते हैं।

