आगरा (Times of Taj):
आगरा के शहीद नगर में एक मासूम की कथित गलत इलाज से हुई मौत के बाद जनाक्रोश उबाल पर है। इस दर्दनाक घटना को लेकर शसक्त पीली सेना के कार्यकर्ताओं ने शंकर ग्रीन स्थित Mohaniya Hospital पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शबाना खंडेलवाल ने किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे का इलाज घोर लापरवाही के साथ किया गया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। इतना ही नहीं, परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।
इस मौके पर शबाना खंडेलवाल ने कड़े शब्दों में कहा,
“यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। एक मासूम की जान चली गई और अस्पताल प्रशासन ने इंसानियत तक नहीं दिखाई। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगा और दोषियों को सजा दिलाने तक पीछे नहीं हटेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
इस घटना ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं आम जनता में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा

