आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को खेरिया एयर पोर्ट पहुंचे जहाँ जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और जनपद में उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान स्थानीय नेताओं, अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए थे।

