विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान – 2026
मुख्य जानकारी:
-
अभियान की अवधि: 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक
-
अभियान का उद्देश्य: घर-घर जाकर मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण करना।
बीएलओ की भूमिकाएँ (Booth Level Officer):
-
घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराएंगे।
-
प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियाँ दी जाएंगी और फॉर्म भरने में मार्गदर्शन किया जाएगा।
-
भरे हुए फॉर्म को एकत्रित करेंगे और पावती (रसीद) देंगे।
मतदाता की जिम्मेदारियाँ:
-
गणना प्रपत्र दोनों प्रतियों में भरें और हस्ताक्षर करें।
-
फॉर्म में अपना नवीनतम फोटो लगाएं।
-
भरे हुए फॉर्म को BLO को वापस दें और रसीद प्राप्त करें।
-
चाहें तो अपना फॉर्म https://voters.eci.gov.in पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:
-
1950 या 1800-180-1950
कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ:
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन | 04 नवम्बर – 04 दिसम्बर 2025 |
| निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन | 09 दिसम्बर 2025 |
| दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि | 09 दिसम्बर 2025 – 08 जनवरी 2026 |
| नोटिस, सुनवाई एवं सत्यापन / निस्तारण की अवधि | 09 दिसम्बर 2025 – 31 जनवरी 2026 |
| निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन | 07 फरवरी 2026 |

