आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कड़ा बयान जारी किया है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए घरेलू सिलेंडर भरवाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
बशीर उल हक रॉकी ने कहा कि महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ चुकी है, ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में तुरंत कमी की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

