आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर फतेहाबाद रोड स्थित इंडिया लेदर हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज जैन के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर खुशबू द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज जैन, सचिन चौधरी, बशीर उल हक रॉकी, अनुज शिवहरे, सत्येंद्र कुमार कैम, अनिल शर्मा, सचिन, ऋषि गुप्ता, अजहर वारसी, फैजल जाफरी, सुनील कुमार, धर्मवीर शर्मा, सत्येंद्र दुबे, अश्वनी कुमार, आशीष, प्रिंस, पी.सी. नरवर, विवेक सिंह, लता कुमारी, प्रवीण शुक्ला, कमल शर्मा, इमरान खान, बासित अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जावेद, फिरोज खान, बंटी अंसारी, रफीक अंसारी, मोहम्मद अब्दुल्ला खान, इमरान खान, इमरान अहमद, नूरुद्दीन खान, नूर मोहम्मद, अफजल खान, फारूक शेख, अमजद खान, अमर अब्दुल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जनसरोकारों की सशक्त आवाज हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

