उन्होंने आरोप लगाया कि “देश संविधान से चलता है, लेकिन यह लोग देश को मन-विधान से चलाना चाहते हैं और चला भी रहे हैं।”

“एसआईआर के बहाने वोट कटवाने की साज़िश”
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर एसआईआर के मुद्दे का इस्तेमाल कर चुनावी खेल खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “एसआईआर के बहाने यह लोग वोट कटवाना चाहते हैं। आप अधिक से अधिक वोट डालिए, इस बार पीडीए चौंकाने वाले परिणाम देगा।”
उन्होंने कहा कि आज ताकतवर लोग पीडीए से जुड़े लोगों का सार्वजनिक रूप से अपमान कर रहे हैं, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में जूता तक फेंक दिया गया।
आगरा की पहचान और विकास पर बोले अखिलेश
सपा प्रमुख ने कहा कि हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, ताजमहल, आगरा का पेठा, जूता और यहां के हुनरमंद लोग विश्व स्तर पर जाने जाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि आगरा मेट्रो समाजवादी पार्टी की देन है और आने वाले समय में “आगरा में सपा के समर्थन में चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिलेंगे।”
अखिलेश यादव ने कहा कि यमुना नदी को “गोमती रिवर फ्रंट” की तर्ज पर नया रूप देंगे, जिससे आगरा की पहचान और खूबसूरत बनेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बीजेपी के लोग कहते थे गंगा बिहार से बहकर बंगाल जाएगी, लेकिन इस बार उल्टी गंगा बहेगी।”
इंडिगो फ्लाइट संकट और उद्योगपतियों पर टिप्पणी
इंडिगो फ्लाइट संकट पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उद्योगपति आज सरकार को अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि “देश में बहू-बेटियों और बहनों का सम्मान बाबा साहब के संविधान की वजह से सुरक्षित है। पिछली बार हमने भरोसा किया था, लेकिन इस बार काम और संघर्ष अपनी ताकत दिखाएंगे।
#अखिलेश_यादव #समाजवादी_पार्टी #बाबासाहब_आंबेडकर #संविधान #पीडीए #आगरा #यमुना_रिवरफ्रंट #आगरा_मेट्रो #चौकाने_वाले_परिणाम #देश_संविधान_से_चलेगा #सपा #जनादेश #हजरत_शेख_सलीम_चिश्ती #मन्नत #चादरपोशी #लोकतंत्र

