आगरा,: एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के फिज़ियोलॉजी विभाग द्वारा लेक्चर थियेटर–4 में एक ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एवं डीन, रहे।

कार्यक्रम में दो प्रतिष्ठित फिज़ियोलॉजिस्ट और एम.डी. परीक्षक अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित थे:
-
डॉ. वरुण मल्होत्रा, अतिरिक्त प्रोफेसर, फिज़ियोलॉजी विभाग, एम्स भोपाल, जिन्होंने “Clinical Applications of Evoked Potentials” विषय पर न्यूरोफिज़ियोलॉजी परीक्षणों के नैदानिक और अनुसंधानात्मक महत्व पर व्याख्यान दिया।
-
डॉ. ज्योति द्विवेदी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फिज़ियोलॉजी विभाग, एच.आई.एम.एस., देहरादून, जिन्होंने “Stress-Related Disorders में योग की भूमिका” पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फिज़ियोलॉजी विभाग ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के पहले सत्र का संचालन डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. ऋतु गुप्ता और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने किया, जबकि दूसरे सत्र का संचालन डॉ. शिखा सिंह, डॉ. अंशिका अरोरा और डॉ. ऋचा श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
#SNMedicalCollege #Agra #PhysiologyDepartment #GuestLecture #MedicalEducation #PostgraduateStudents #ClinicalApplications #EvokedPotentials #YogaForStress #StressManagement #NeuroPhysiology #AcademicExcellence #FacultyDevelopment #StudentEngagement #HealthScience #MedicalSeminar #KnowledgeSharing #PhysiologyLecture #AgraNews #EducationalEvent

