संवाद – विनोद मिश्रा
बांदा: जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री वालों के हौसले पस्त हैं। आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार “तू डाल डाल मैं पात पात” कहावत के तर्ज पर कार्यवाई अभियान की सख्ती को तेज किये हैं।

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बांदा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 अतर्रा और एसओ थाना बदौसा की संयुक्त टीम ने बदौसा कस्बे में दबिश दी।
नई मार्केट और प्राथमिक विद्यालय के आसपास की दुकानों और घरों में सघन तलाशी ली गई। इस दौरान एक व्यक्ति को 25 पौवे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार नें बताया की आकस्मिक दबिश की यह कार्यवाई विशेष प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है। आगे भी अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

