आगरा | ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर विदेशी सैलानी अब सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का अनोखा अनुभव कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) द्वारा ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के तहत आने वाले विदेशी पर्यटकों का अतिथि देवो भवः और वासुदेव कुटुंबकम् की भावना से स्वागत किया जा रहा है।
आज रूस से आई महिला पर्यटकों के एक समूह का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। पुलिस टीम ने न केवल उनका मार्गदर्शन किया बल्कि मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी हर संभव सहायता भी प्रदान की, जिससे उनकी ताजमहल यात्रा एक सुरक्षित, सुखद और यादगार अनुभव बन गई।
विदेशी पर्यटकों ने इस मानवीय व सांस्कृतिक पहल के लिए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
-
उप निरीक्षक: पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी: आशु
-
महिला आरक्षी: शिखा

