भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 19 से 25 नवम्बर तक विश्व धरोहर सप्ताह मना रहा है। इसके पहले दिन बुधवार को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। मुख्य मकबरे में 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा। आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार के आदेश पर यह विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई है।
विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान आगरा किला, ताजमहल, मेहताब बाग और फतेहपुर सीकरी में देशभक्ति और कला आधारित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें फोटो एवं संरक्षण प्रदर्शनी, चित्रकला, गीत गायन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यक्रम सारणी:
-
19 नवम्बर: आगरा किला में उद्घाटन समारोह और स्वतंत्रता आंदोलन पर फोटो प्रदर्शनी।
-
19–25 नवम्बर: ताजमहल में संरक्षण कार्यों पर प्रदर्शनी।
-
21 नवम्बर: आगरा किला में देशभक्ति गीत एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता।
-
22 नवम्बर: ताजमहल में चित्रकला प्रतियोगिता।
-
23 नवम्बर: मेहताब बाग में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता।
-
25 नवम्बर: फतेहपुर सीकरी में वाद-विवाद और गीत प्रतियोगिता, हेरिटेज वाक।
पर्यटक और छात्र दोनों इस सप्ताह का आनंद ले सकते हैं और भारतीय संस्कृति तथा धरोहर के संरक्षण के महत्व को समझ सकते हैं।

