गोंडा,: शिक्षा विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। BSA अतुल तिवारी और उनके दो समन्वयक प्रेमशंकर मिश्र और विद्याभूषण मिश्र पर फर्नीचर सप्लाई में रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, कुल 564 स्कूलों में फर्नीचर सप्लाई के लिए 2.25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई, जिसमें से 30 लाख रुपए एडवांस भी लिए गए। आरोप है कि बकाया रकम न मिलने पर L1 फर्म नीमन सिटिंग सॉल्यूशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
इस मामले में फर्म के MD मनोज पांडेय ने कोर्ट में साक्ष्य भी पेश किए। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत BSA अतुल तिवारी और दो समन्वयकों के खिलाफ FIR दर्ज कर मुकदमा चलाने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्नीचर सप्लाई सिंडिकेट की पोल खुल गई है।

