बिहार: उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने सफलता हासिल की है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद केवल 30 वोटों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ बसपा ने बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी भूमिका मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

