ताजगंज स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन (चण्ड) शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। दादी पकानी, चाँदनी भोजवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी और केसर आसवानी ने इष्ट देव भगवान झूलेलाल सांई की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने साईं की पारंपरिक टोपी पहनकर संगीतमय भजन–कीर्तन और सुंदर सिंधी छेज नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण दिव्य और मनमोहक बन गया।
दरबार में “जै को चवंदो झूलेलाल, तहिंजा थीन्दा बेड़ा पार” के जयघोष गूंजते रहे और भक्तजन सत्संग व सिमरन में लीन रहे। इसके उपरांत झूलण साईं की भावपूर्ण आरती और अरदास हुई, जिसमें मंदिर में आध्यात्मिक शांति और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी संगत को प्रेमपूर्वक पवित्र प्रसाद भंडारा वितरित किया गया। इस भव्य आयोजन का संचालन झूलेलाल मित्र मंडल, ताजगंज, आगरा द्वारा किया गया।
विशेष योगदान देने वाली महिलाओं में दादी पकानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, चाँदनी भोजवानी, केसर आसवानी, लीला मोदवानी, नंदनी तुलसानी, सपना, लवीना, सोनी नाजवानी, भगवंती, नम्रता मोदवानी, भावना बसरानी, दीशा लालवानी, मानसी मोदवानी, भूमि ज्ञानचंदानी, मीना, रेनू, दीपा, जमुना, अनु देवनानी, भावना जिया, भावना शर्मा, पुष्पा, बबली, हेमा, लाज, रिया आदि का नाम शामिल रहा।

