आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट, आगरा द्वारा चतुर्थ सर्वमाज कन्या विवाह का आयोजन शमशाबाद रोड स्थित परशुराम पार्क, 100 फूट रोड पर सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट अब तक 26 कन्याओं के विवाह सफलतापूर्वक संपन्न करा चुका है। इस अवसर पर सभी नवविवाहित कन्याओं को गृहस्थी का पूर्ण सामान प्रदान किया गया।
स्वागत कर्ता श्याम भोजवानी और ट्रस्ट के सभी मेंबरों ने बारातियों का हृदयपूर्वक स्वागत किया। सभी आठ दूल्हों का द्वार पूजन और फेरों की रस्म पंडित अंकित कृष्ण मुदगल एवं मोहित शास्त्री द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। इसके बाद सभी अतिथियों और बारातियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष पं. गरिमा किशोरी जी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए नम आँखों से विदा किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी और चेयरमैन, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद, भारत सरकार, पूरन डावर उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अतिथियों में विपिन करीरा, अरुण लावानियाँ, संजीव शर्मा, अमरलाल खोरेजा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस अवसर पर योगेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी, सुमन भारद्वाज, डॉ. आर. पी. राजपूत, राजेंद्र कुमार जेतली, चतुरमल भावनानी, भगवान आवतानी, मोतीराम अमुलानी, महेश मंगरानी, योगेश जारानी, गुरमुख व्यानी, राजा सुखलानी, गुरदासमल, मधु माहौर, बलवीर सिंह बल्लो, मनोज तीर्थंनी, श्रीनिवास अग्रवाल, अमित गुप्ता, रोहित गोयल, राजेश बघेल, विशाल अग्रवाल, रामवीर शर्मा, दिनेश मदान और प्रदीप वनवारी भी उपस्थित रहे।

