मुंबई। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द उपलब्ध हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओटीटी रिलीज़ की संभावित तारीख 9 अक्टूबर 2025 बताई जा रही है।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म स्टंट से भरपूर है और अगर किसी ने इसे थिएटर में मिस कर दिया है, तो अब घर पर आराम से देखा जा सकेगा।
दर्शकों का रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस
थिएटर में ‘वॉर 2’ को मिला-जुला रिएक्शन मिला। एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हुई, लेकिन कहानी, स्क्रिप्ट और निर्देशन को लेकर ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू स्तर पर 236.55 करोड़ और दुनिया भर में 364.35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का बजट 300–400 करोड़ बताया जा रहा है। इस साल यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
नेटफ्लिक्स की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी
अब तक नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म हिंदी, तेलुगु समेत अन्य भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है।

